एजुकेशन

April 2026 School Holiday List: गुड फ्राईडे और अंबेडकर जयंती तक, अप्रैल में इस-इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें स्कूल हॉलीडे कैलेंडर

April 2026 School Holiday List: एक अप्रैल 2026 से स्कूलों में नए सेशन (2026-27) की शुरुआत हो जाएगी। स्कूल खुलने से पहले ही छात्र अप्रैल के महीने में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में चेक करने लगे हैं। इस महीने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर कुछ छुट्टियां दी गई है। अगर अभिभावकों को बच्चों की छुट्टियों को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत है तो वह राज्य शिक्षा बोर्ड या स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।

Image

अप्रैल 2026 में स्कूल हॉलीडे

April 2026 School Holiday List: 1 अप्रैल 2026 से देश के सभी स्कूलों में नए एकेडमिक सेशन 2026-27 की शुरुआत होने वाली है। स्कूल शुरू होने से पहले ही माता-पिता और बच्चे अप्रैल महीने में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में जानना चाहते हैं। स्कूल शुरू होने से पहले ही सबसे पहला प्रश्न छात्रों का छुट्टियों को लेकर ही होता है। तो आइए आपको बताएं कि इस महीने में किन प्रमुख त्योहारों और दिवस के बारे में, जिस दिनों में स्कूल बंद रहेंगे। इसमें गुड फ्राइडे और अंबेडकर जयंती के साथ कई और छुट्टियां शामिल है। साथ ही यह भी बता दें कि अलग-अलग राज्य में वहां के स्थानीय त्योहारों के अनुसार, छुट्टियों की संख्या बदल भी सकती है।

अप्रैल 2026 में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

03 अप्रैल शुक्रवारगुड फ्राइडे
05 अप्रैल रविवारईस्टर (कुछ स्कूलों में)
14 अप्रैल मंगलवारबैसाखी/वैशाखी (पंजाब, हरियाणा और कुछ राज्यों में)
15 अप्रैल बुधवारआंबेडकर जयंती
17 अप्रैल शुक्रवारबोहाग बिहू (असम)

3 अप्रैल - गुड फ्राईडे

गुड फ्राईडे ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है। गुड फ्राईडे के दिन अधिकांश स्कूलों में छुट्टी होती है। यह दिन यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने की स्मृति में मनाया जाता है।

14 अप्रैल - अंबेडकर जयंती

अंबेडकर जयंती राष्ट्रीय दिवस है। इसे पूरे देश में मनाया जाता है। 14 अप्रैल 1891 को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जन्म हुआ था। इस दिन स्कूलों और कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश होता है।

अलग कैलेंडर होने पर क्या करें?

बता दें कि अलग-अलग राज्य में स्थानीय त्योहारों के चलते छुट्टियां अलग हो सकती हैं। इसलिए अभिभावकों को सलाह है कि वह राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले हॉलीडे कैलेंडर को चेक करें और आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट के संबंध में नजर बनाए रखें। साथ ही स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं।

अगर आप भी अपने बच्चों के साथ लॉग वीकेंड प्लान कर रहे हैं तो अप्रैल में पड़ने वाले स्कूल हॉलीडे के बारे में पहले चेक करना बेहतर रहेगा। छुट्टियों को लेकर किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर माता-पिता स्कूल से संपर्क कर सकते हैं और टीचर से छुट्टी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फिलहाल फिलहाल इस माह केवल एक ही लॉग वीकेंड है, जो 3 अप्रैल से 5 अप्रैल का है। क्योंकि 3 अप्रैल को गुड फ्राईडे है। वहीं कई स्कूलों में शनिवार-रविवार की छुट्टी होती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article