एजुकेशन

JAC 9th 11th Result 2024 Declared: जारी हो गया झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर करें चेक

Jharkhand Board 9th 11th Result 2024 Declared: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 9वीं और 11वीं की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।

Image

JAC 9th 11th Result 2024 Declared

Photo : Times Now Digital

Jharkhand Board 9th 11th Result 2024 Declared: झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 9वीं और 11वीं की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। वेबसाइट पर मार्कशीट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

Jharkhand Board 9th 11th Result 2024: इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर New Results के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद JAC Class 9th and 11th Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अब छात्र रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 5: लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

झारखंड बोर्ड 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। मार्कशीट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रखना जरूरी है। इस ई-मार्कशीट की मदद से आगे की कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

JAC 9th 11th Marksheet में होंगी ये डिटेल्स

  • विद्यार्थी की कक्षा
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • मां का नाम
  • स्कूल के नाम
  • विषयवार अंक व ग्रेड
  • कुल मार्क व ग्रेड
  • परिणाम
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article