Indian Army Day (भारतीय आर्मी दिवस) 2024 History In Hindi: इंडियन आर्मी डे हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। इंडियन आर्मी युद्ध के अलावा भी कई बड़े मौको पर सीना ताने हमारी मदद करती है, आज के दिन को थल सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। दुश्मनों को मार गिराने के अलावा देश में त्रासदी की स्थिति को नियंत्रित करना, लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान चलाना या आपातकाल स्थिति में जल्द से जल्द जरूरतमंद लोगों के पास मदद पहुंचाने का काम भारतीय आर्मी को बखूबी आता है।
76वां आर्मी डे
2024 में भारतीय सेना 76वां आर्मी डे मना रही है। आज का दिन भारतीय थल सेना के जज्बे, बहादुरी, शौर्य का प्रतीक है। ये दिन उनके अदम्य साहस को सलाम करता है।
इंडियन आर्मी डे 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है
भारतीय थल सेना का गठन ब्रिटिश शासन में हुआ था, यानी जब भारतीय सेना बनी तब हमारे देश पर अंग्रेजों का राज था। इंडियन आर्मी के सारे बड़े पद वाले अधिकारी अंग्रेज ही हुआ करते थे। 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो उसके बाद भी सेना के बड़े अधिकारी ब्रिटिशर्स थे, हालांकि 1949 में यह चलन खत्म हो गया।
कौन थे केएम करियप्पा
15 जनवरी, 1949 के दिन केएम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने ब्रिटिश मूल के जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली। यही कारण है कि Indian Army Day 2024 Celebration हर साल 15 जनवरी को होता है।
