एजुकेशन

Army Agniveer Result 2024: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Indian Army Agniveer Result 2024 Declared: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा 22 अप्रैल 2024 से 3 मई 2024 तक हुई थी। भारतीय सेना में ज्वाइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Indian Army Agniveer का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

Indian Army Agniveer Result 2024 Declared: आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना में ज्वाइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर वाइज सीईई रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। साथ ही आगे की प्रक्रिया भी यहां देख सकते हैं।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 मार्च तक का समय मिला था। इसके लिए परीक्षा 22 अप्रैल 2024 से 3 मई 2024 तक हुई थी। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

Indian Army Agniveer Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आर्मी के भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए अग्निवीर सेक्शन में जाएं।
  • अब CEE Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर नए पेज पर अपने सम्बन्धित कटेगरी के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार सफल घोषित उम्मीदवारों के रोल नंबर देख सकते हैं।
Indian Army Agniveer Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

बता दें कि फिलहाल सिर्फ राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर, झुंझनूं समेत विभिन्न एआरओ के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के रिजल्ट जारी हुए। आर्मी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एक फिजिकल टेस्ट देना होगा।

Agniveer Physical Test: फिजिकल टेस्ट

अब लिखित परीक्षा में जो सफल हुए हैं उनका फिजिकल टेस्ट होगा। फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे। ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article