एजुकेशन

Agniveer Bharti 2026: क्या टल गई इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, सेना ने हटाई डेट

Indian army Agniveer recruitment 2026 application dates changed joinindianarmy.nic.in: ज्वॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी गई थी कि आवदेन 03 फरवरी 2026 से शुरू होगी लेकिन इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया दूसरी बार टल गई है।

Image

Agniveer Bharti 2026: क्या टल गई इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

Indian army Agniveer recruitment 2026 application dates changed joinindianarmy.nic.in: भारतीय सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ज्वॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी गई थी कि आवदेन 03 फरवरी 2026 से शुरू होगी लेकिन इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया दूसरी बार टल गई है। वेबसाइट पर लिखा था, 'भर्ती वर्ष 2026 के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/ अन्य रैंकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 03 फरवरी 2026 से शुरू होगा।' लेकिन अब आवेदन शुरू होने की तारीख हटा ली गई है। युवा कई दिनों से अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो खुलने का इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि अग्निवीर भर्ती के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन, सोल्जर फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और महिला मिलिट्री पुलिस जैसे पदों को भरा जाएगा। ज्वॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ताजा अपडेट के अनुसार, अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों या अन्य रैंकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

वेबसाइट से हटाई 3 फरवरी की बात

वेबसाइट से हटाई 3 फरवरी की बात

Agniveer GD Eligibility: अग्निवीर जनरल ड्यूटी की योग्यता

  • उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं/मैट्रिक परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • 10वीं में पांच मुख्य विषयों में कुल मिलाकर 45% अंक और उन पांचों विषयों में से हर एक में कम से कम 33% अंक हों।
  • जिन बोर्ड में ग्रेड सिस्टम चलता है, उनके लिए ऊपर बताए गए प्रतिशत के हिसाब से ग्रेड माने जाएंगे।
  • जिन उम्मीदवारों के पास वैलिड लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर की जरूरतों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आयु सीमा- 17.6 साल से 21 साल तक
पहले 3 फरवरी को पंजीकरण शुरू करने की बात कही गई थी।

पहले 3 फरवरी को पंजीकरण शुरू करने की बात कही गई थी।

बता दें कि पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होने की जानकारी दी गई थी। अग्निवीर भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया दूसरी बार टली गई है। पहले अग्निवीर का फॉर्म 1 फरवरी से शुरू होने वाले थे, जिसे बाद में 3 फरवरी किया गया था। अब इसे भी टाल दिया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article