एजुकेशन

IIT JAM 2025 Exam: आईआईटी जैम के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से करें अप्लाई

IIT JAM 2025 Exam Notification: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में मास्टर्स कोर्स में एडमिशन के लिए आईआईटी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) का आयोजन होता है। इस साल जैम परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। ऐसे में जो उम्मीदवार इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट joaps.iitd.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

IIT JAM 2025

Photo : iStock

IIT JAM 2025 Exam Notification: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने आईआईटी ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जेएएम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर, 2024 से शुरू होगा। वर्ष 2025-26 के लिए JAM एप्लीकेशन पोर्टल joaps.iitd.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जैम 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 11 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

IIT JAM 2025 के लिए करें अप्लाई

  • इसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joaps.iitd.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Notification पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर IIT Delhi JAM 2025 Exam के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online पर जाना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

IIT JAM 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कौन कर सकता है अप्लाई?

जिन उम्मीदवारों ने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है या स्नातक अध्ययन के अंतिम वर्ष में हैं, वे JAM 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदकों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। प्रवेश संस्थान की नीतियों के अधीन, भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

कितने सीटों पर एडमिशन?

JAM 2025 मेरिट सूची में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईआईटी में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में लगभग 3,000 सीटों और सीसीएमएन के माध्यम से आईआईएससी, एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, एसएलआईईटी और डीआईएटी में 2,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article