IGNOU Admission 2026: इग्नू ने फिर से बढ़ाई जुलाई सेशन में एडमिशन की लास्ट डेट, 31 अगस्त तक करें आवेदन, यहां देखें प्रोसेस

IGNOU Admission 2026: इग्नू ने जुलाई सेशन 2026 में ओडीएल कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ाया है। इच्छुक उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी कर सकते है।

IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी में जुलाई सत्र 2026 में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह उन छात्रों के लिए राहत की बात है जो किसी कारण से अपने पसंद के कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। इग्नू द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की थी। बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट 16 अगस्त थी, लेकिन इसे एक्सटेंड करने के बाद उम्मीदवारों को 15 दिन का समय और मिला है। इसलिए छात्रों को सलाह कि वह अंतिम समय में आने वाले टेक्निकल दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

IGNOU Admission 2026

IGNOU Admission 2026 (Photo - AI)

इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा जुलाई सेशन 2026 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट को यूनिवर्सिटी द्वारा 2 बार आगे बढ़ाया जा चुका है। पहले अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे आगे बढ़ाकर 16 अगस्त किया गया। अब एक बार फिर डेट आगे बढ़ाई गई। इस बार इग्नू जुलाई एडमिशन 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।

End of Feed