IGM Recruitment 2026 : ये रिजल्ट का दौर है और रिजल्ट पास करने के बाद छात्रों का सपना होता है कि वे किसी अच्छी नौकरी पर लगें। ऐसे में हाल ही में IGM (Indian Government Mint) ने साल 2026 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात ये है कि भारत सरकार टकसाल ने इस भर्ती के तहत कई सारे पदों पर वेकेंसी निकाली है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस लेख में चलिये जानते हैं IGM की इस भर्ती में खाली पद, सैलरी, क्वालिफिकेशन और अन्य जानकारी के बारे में...
सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की यूनिट भारत सरकार टकसाल (IGM) ने ये भर्ती सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर हिंदी टाइपिस्ट और कई अलग-अलग पदों पर निकाली है। योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट igmnoida.spmcil.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
यहां देखें भर्ती से जुड़ी जानकारी
- कंपनी का नाम: इंडिया गवर्नमेंट मिंट (IGM)
- पद का नाम: सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर बुलियन असिस्टेंट, जूनियर हिंदी टाइपिस्ट, एनग्रेवर, लैबोरेटरी असिस्टेंट, जूनियर टेक्नीशियन, और अन्य
- आधिकारिक वेबसाइट: www.igmnoida.spmcil.com
- खाली पदों की संख्या: 94
- आवेदन करने की लास्ट डेट: 27 अप्रैल 2026 (14:59)
अब एजुकेशनल क्वालिफिकेशन यानी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदकों का ITI/डिप्लोमा/डिग्री धारक होना जरूरी है। साथ ही इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। भर्ती का पहला चरण कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) होगा। इसके बाद टाइपिंग टेस्ट (कुछ विशेष पदों के लिए) होना है और फिर दस्तावेज सत्यापन होगा।
भर्ती के लिए कितनी देनी होगी फीस ?
सामान्य/OBC/EWS: ₹1000/-
SC/ST/PwBD/महिलाएं: ₹200/-
IGM रिक्रूटमेंट 2026 :
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए सुपरवाइजर (एसे), जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर हिंदी टाइपिस्ट, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर बुलियन असिस्टेंट, लेबोरेटरी असिस्टेंट पर कुल 94 अलग-अलग पोस्टों को भरा जाएगा। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले-पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर लें।
क्या है IGM ?
IGM यानी इंडिया गवर्नमेंट मिंट भारत सरकार के अधीन काम करने वाली एक टकसाल (Mint) है, जहां पर सिक्के और कुछ खास सरकारी उत्पाद तैयार होते हैं। ये संस्था देश की मुद्रा व्यवस्था का एक अहम हिस्सा है और ये सिक्कों की ढलाई के साथ-साथ मेडल, स्मारक सिक्के और कई अन्य आधिकारिक वस्तुएं भी बनाती हैं।
