एजुकेशन

ICSI CSEET July 2024 Result : कंफर्म हो गई डेट, इस तारीख को जारी होगा कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का परिणाम

ICSI CSEET July 2024 Result Date: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, आईसीएसआई ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है, उम्मीदवार यहां से चेक करें ICSI CSEET July 2024 Result Date and Time

Image

कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का परिणाम

ICSI CSEET July 2024 Result Date and Time: बड़ी खबर! कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम जारी होने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इसी के साथ ICSI CSEET July 2024 Result Date and Time का काउंटडाउन शुरू हो गया है। खबर है कि

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, आईसीएसआई ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम इसी जुलाई को जारी कर दिया जाएगा।

ICSI CSEET July 2024 Result Date

कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का रिजल्ट 20 जुलाई को जारी किया जाएगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर जानकारी दी जाएगी।

ICSI CSEET July 2024 Result Time

आईसीएसआई ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।

ICSI CSEET July 2024 Exam

कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का आयोजन 6 जुलाई, 7 जुलाई और 8 जुलाई, 2024 को किया गया था। परिणाम के साथ-साथ प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों का ब्यौरा संस्थान की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

ICSI CSEET July 2024 Result Website

कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) रिजल्ट 2024 की घोषणा icsi.edu पर की जाएगी। हालांकि उम्मीदवार https://www.timesnowhindi.com/education से भी रिजल्ट देख सकेंगे

ICSI CSEET July 2024 Result How to Check Online

  • आधिकारिक वेबसाइट-icsi.edu पर जाएं
  • दिखाई देने वाले होमपेज पर, ICSI CSEET July 2024 Result पर क्लिक करें
  • अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • परिणाम देखें और इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें

CSEET परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को CBT और Viva Voce दोनों के लिए न्यूनतम अंक मानदंड को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को कुल मिलाकर (CBT + Viva Voice) 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article