ICAR IARI Technician Admit Card 2023: इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI), इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) ने टेक्नीशियन री-एग्जाम (ICAR IARI Technician Re-Exam 2023)के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
ICAR IARI Technician Exam 2023: कब होगी परीक्षा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टेक्नीशियन री-एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई, 8 जुलाई और 10 जुलाई को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में कुल तीन शिफ्ट में होगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक होगी।
ICAR IARI Technician Admit Card 2023: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान
इस परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अभ्यर्थी इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download ICAR IARI Technician Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।
- फिर ICAR IARI Technician Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAR IARI Technician Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से टेक्नीशियन के कुल 641 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 दिसंबर 2021 से 20 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
