एजुकेशन

ICAR Admit Card 2024: NTA ने जारी किए इन दो बड़ी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड, तुरंत कर लें चेक

ICAR Admit Card 2024 Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ICAR अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA)-PG और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (AICE)-JRF/SRF (PhD) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Image

आईसीएआर एडमिट कार्ड 2024

ICAR Admit Card 2024 Download: NTA की तरफ से बड़ा अपडेट आया है। अगर आपने भी ICAR अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA)-PG और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (AICE)-JRF/SRF (PhD) 2024 के लिए फॉर्म भरा था, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है, क्योंकि www.nta.ac.in पर ICAR Admit Card 2024 Release कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

जिस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है, यह प्रवेश परीक्षाएं हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ICAR प्रवेश परीक्षा 29 जून (सुबह के सत्र) के लिए निर्धारित है।

ICAR Admit Card 2024 NTA

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, NTA ने परीक्षा केंद्रों के स्थान के बारे में जानकारी साझा की थी, जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा शहर की पर्ची जारी की थी। अब ताजा खबर यह है कि ICAR All India Entrance Examination For Admission (AIEEA)-PG Admit Card और All India Competitive Examinations (AICE)-JRF/SRF (PhD) 2024 Admit Card दोनों जारी कर दिया गया है।

इन एडमिट कार्ड में पेपर का समय, परीक्षा स्थल का नाम और पता और अन्य जरूरी जानकारी होगी, इसे क्रॉस चेक करना न भूलें।

ICAR Exam Date 2024, कब है परीक्षा

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ICAR प्रवेश परीक्षा 29 जून (सुबह के सत्र) के लिए निर्धारित है, और AICE JRF/SRF (PhD) परीक्षा उसी दिन दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIEEA (PG) 29 June 2024 (Morning Session)
AICE-JRF/SRF (Ph.D.) 29 June 2024 (Afternoon Session)
Direct Link for Notice

ICAR Admit Card 2024 How to Check and Download

  • www.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दाएं तरफ देखें और इस लिंक पर क्लिक करें - Release of Admit Cards for All India Entrance Examination For Admission [AIEEA]-PG & All India Competitive Examinations (AICE)- JRF/SRF(Ph.D)- 2024
  • अब LATEST NEWS के सामने इन लिंक्स पर क्लिक करें:-

  • अपनी जन्मतिथि और आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद एडमिट कार्ड की जांच लें।
  • यदि किसी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या सत्यापित करने में परेशानी हो रही है, तो उन्हें 011-4075900 या 011-6922770 पर NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।

    Neelaksh Singh
    नीलाक्ष सिंहauthor

    नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

    और पढ़ें
    End of Article