एजुकेशन

CA Inter Exam Form September 2024: बिग अपडेट! कल सीए इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

CA Inter Exam Form September 2024: सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2024 परीक्षा के लिए कल यानी 19 जुलाई 2024 को आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट ica.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

CA Inter Exam Form September 2024: सीए इंटर एग्जाम फॉर्म के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

CA Inter Exam Form September 2024: सीए इंटरमीडिएट के अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर (CA Inter Exam Form September) दिया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख कल यानी 20 जुलाई 2024 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट ica.org पर जाकर आवेदन कर (CA Inter Exam Form September) सकते हैं।

यहां आवेदन के लिए 7 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए लिंक 24 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक लिंक एक्टिव किया जाएगा। यहां आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

CA Inter Exam Form September 2024

  • सबसे पहले icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Inter Exam Form September 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर साइन अप करें।
  • अब आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

CA Inter Exam Form September: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बता दें इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया परीक्षा से करीब 14 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही अभ्यर्थियों को यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article