एजुकेशन

ICAI CA Foundation Result 2023: कल जारी होगा सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट, icai.nic.in पर ऐसे करें चेक

ICAI CA Foundation Result 2023, CA Foundation December Result 2023 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

ICAI CA Foundation Result 2023

ICAI CA Foundation Result 2023, CA Foundation December Result 2023 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन का रिजल्ट (ICAI CA Foundation Result 2023) कल यानी 7 फरवरी को जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी सीए फाउंडेशन रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

ICAI CA December Result 2023: कब हुई थी परीक्षा

आईसीएआई सीए फाउंडेशन एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर, 2 जनवरी, 4 जनवरी और 6 जनवरी को देश के 280 से अधिक शहरों में किया गया था। इससे पहले यह परीक्षा 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होनी थी। हालांकि, बाद में परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया था। अब सभी बेसब्री सीए फाउंडेशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

ICAI CA Foundation Result 2023: कल जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीए फाउंडेशन रिजल्ट कल यानी 7 फरवरी को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नतीजे जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download ICAI CA Foundation Result 2023

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA June Exam 2023: जून सेशन के लिए करें अप्लाई

सीए फाउंडेशन जून सेशन का आयोजन 20 जून, 22 जून, 24 जून और 26 जून को किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए 23 फरवरी तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article