IBPS SO Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने IBPS SO मेन्स परीक्षा स्कोरकार्ड को ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया है। विशेषज्ञ अधिकारी मुख्य परीक्षा के अंक जारी कर दिए गए हैं। इंटरव्यू के लिए अस्थाई रूप से चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। स्कोर आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in की मदद से जारी किए गए हैं और उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डाल कर भी अपने स्कोर को चेक कर सकेंगे।
IBPS SO Result 2023 : कैसे चेक करें आईबीपीएस एसओ का रिजल्ट स्कोरकार्ड
आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
होम पेज पर आईबीपीएस एसओ मेन्स स्कोरकार्ड लिंक को क्लिक करें।
दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट किए जाने के बाद अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स भरने होंगे।
लॉग इन करने के बाद, IBPS SO मेन्स स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अपने अंकों को चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल लें।
आईबीपीएस एसओ रिजल्ट स्कोरकार्ड डायरेक्ट लिंक - IBPS SO Scorecard Download Direct link
आईबीपीएस ने 29 जनवरी 2023 को स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स परीक्षा 2022 आयोजित की थी। आईबीपीएस एसओ परीक्षा के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी को घोषित हुआ था। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी, वे मेन्स के लिए उपस्थित हुए थे। इस लिंक पर क्लिक करके मेन्स का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
आईबीपीएस एसओ इंटरव्यू फरवरी / मार्च 2023 में आयोजित किया जाएगा। अभी तक कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आधिकारिक डेट को लेकर घोषणा नहीं हुई है। ज्यादा जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं।
