एजुकेशन

IBPS RRB Admit Card 2024: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी पीईटी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

IBPS RRB Admit Card 2024 Donwload Link: आईबीपीएस आरआरबी प्री एग्जाम ट्रेनिंग का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आईबीपीएस आरआरबी पीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS RRB PET Admit Card 2024

IBPS RRB Admit Card 2024 Donwload Link: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) भर्ती परीक्षा के लिए प्री एग्जाम ट्रेनिंग (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (IBPS RRB PET Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस आरआरबी पीईटी एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 27 जुलाई तक ही उपलब्ध रहेगी।

IBPS RRB Admit Card 2024: कब आएगा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड

आईबीपीएस आरआरबी प्री एग्जाम ट्रेनिंग का आयोजन 27 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा 3 अगस्त, 4 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त को होगी। आईबीपीएस ने फिलहाल पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। वहीं, प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

IBPS RRB Prelims Exam 2024: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स परीक्षा में रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी से कुल 80 अंकों के 80 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।

How to download IBPS RRB Recruitment 2024

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरआरबी पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से रीजनल रूरल बैंक में ऑफिस असिस्टेंट के 5585 और ऑफिसर स्केल I के 3499 सहित कुल 9995 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 जून से 30 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article