IBPS PO Mains Result 2025 Declared: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने 1 दिसंबर को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे IBPS Official Website के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से
IBPS PO Mains Result 2025 Check कर सकेंगे। प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर को किया गया था, जिसका परिणाम अब ibps.in पर उपलब्ध है।
IBPS PO Mains Result 2025 Download करने के लिए, कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा डालना होगा।
IBPS PO Mains Result 2025: Step to Check
आईबीपीएस पीओ मेंस रिजल्ट 2025 देखने के लिए इन स्टेप्स को करें चेक:
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट, यानी ibps.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, Recent updates के नीचे देखें
CRP-PO/MT-XV Posted on 01 Dec, 2025
Result Status of Online Main Examination for CRP-PO/MT-XV लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नया पेज खुलेगा। यहां Login Credential डालें। लॉग इन करें। रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
परीक्षा पास करने के बाद क्या
जिन उम्मीदवारों ने IBPS PO Main Exam 2025 में भाग लिया था, वे अब अगले राउंड (इंटरव्यू) में जाएंगे, जिसे IBPS के साथ कोऑर्डिनेशन में पार्टिसिपेटिंग बैंकों द्वारा कंडक्ट किया जाएगा।
परीक्षा के बारे में
IBPS PO Main Exam में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों हिस्से थे। 200 मार्क्स के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में कैंडिडेट्स को चार सेक्शन में परखा गया: रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन, जनरल इकॉनमी और बैंकिंग अवेयरनेस, और इंग्लिश लैंग्वेज। इसके अलावा, 25 मार्क्स के डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में कैंडिडेट्स की इंग्लिश एस्से और लेटर राइटिंग स्किल्स को परखा गया। एग्जाम का कुल समय 3 घंटे 30 मिनट था।
