HSSC CET Revised Result 2024 PDF Download: हरियाणा सीईटी का रिवाइज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह सीईटी परीक्षा का अंतिम परिणाम हैं, जिसे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in या cetgroupc.hryssc.com पर जारी किया गया है, अप इस खबर से भी रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। बता दें, इस कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा किया गया था।
HSSC CET Revised Result Group C, क्या है सीईटी परीक्षा ग्रुप सी
सीईटी - कॉमन एंट्रेंस एग्जाम एक लिखित परीक्षा है जिसमें सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिंदी, कंप्यूटर और हरियाणा सामान्य ज्ञान शामिल होते हैं। अगर आप ग्रुप सी के लिए अप्लाई करते हैं तो आपके पास किसी मान्यताप्राप्त स्कूल से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए, जबकि ग्रुप डी के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास का प्रमाणपत्र होना चाहिए। रही बात इस रिजल्ट या परीक्षा की तो यह HSSC CET Revised Result Group C के लिए है।
Read More - 13 साल में अनाथ, फिर ऐसे पास की UPSC
HSSC CET Result 2024 Official Website, किस वेबसाइट से देखें रिजल्ट
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2024 को cetgroupc.hryssc.com पर जारी किया गया है जबकि हरियाणा कर्मचारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in है।
HSSC CET Revised Result Group C के लिए जारी हुआ है, इस परीक्षा का आयोजन 5 और 6 नवंबर 2022 को किया गया था।
यह संशोधन (Revised Result) माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 31 मई 2024 को दिए गए निर्णय के बाद किया गया है। न्यायालय के निर्णय के अनुसार आयोग को केवल CET अंकों के आधार पर परिणाम अपडेट करने की आवश्यकता थी। इस संशोधन में सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के लिए कोई अतिरिक्त अंक नहीं माना गया है।
HSSC CET Revised Result Group C How to Check, कैसे देखें रिजल्ट
CET के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपने संशोधित स्कोर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और ईमेल या मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को cetgroupc.hryssc.com पर जाना होगा। यह लिंक आपको उस पेज पर ले जाएगा जहां वे अपने अपडेट किए गए परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
