एजुकेशन

HPTET Admit Card 2024: हिमाचल प्रदेश टीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

HPTET Admit Card 2024 Released: हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश टीईटी का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- hpbose.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HPTET का एडमिट कार्ड जारी

Photo : iStock

HPTET Admit Card 2024 Released: हिमाचल प्रदेश टीईटी का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- hpbose.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है।

हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2024 से 26 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इसमें पहले शिफ्ट की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड करें।

HPTET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब HPTET Exam Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

HPTET Exam Admit Card 2024 Released यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

HPTET Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

एचपी टीईटी परीक्षा में एक ही पेपर होगा जो चार श्रृंखलाओं में विभाजित होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रारूप पर आधारित होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे। अभ्यर्थी कुल 150 प्रश्नों का उत्तर देंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट है। एचपीबीओएसई ने कला, मेडिकल, जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) और शास्त्री विषयों में टीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article