एजुकेशन

HP TET Result 2023: जारी हुआ हिमाचल शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

HP TET Result 2023, Sarkari Result 2023: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET)का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

HP TET Result 2023

HP TET Result 2023, Sarkari Result 2023: एचपी टीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का रिजल्ट आज यानी 23 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी टीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर व एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

HPBOSE TET Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

एचपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 18 जून, 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, टीईटी परीक्षा के लिए कुल 37483 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। हालांकि, परीक्षा में 34708 अभ्यर्थी शामिल हुए और इसमे 3976 को सफल घोषित किया गया है। आज बोर्ड ने टीईटी रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है, जिसे अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download HP TET Result 2023

  • एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • फिर एचपी टीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

HP TET Result 2023: क्यों हीती है टीईटी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन राज्य में सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article