एजुकेशन

राष्ट्रीय चीनी संस्थान में नौकरी कैसे मिलती है? जानिए भर्ती, पदों की जानकारी और आवेदन का तरीका

National Sugar Institute Vacancy: अगर आप चीनी उद्योग से जुड़े क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय चीनी संस्थान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां तकनीकी, प्रशासनिक और अन्य कई पदों पर भर्ती के अवसर मिलते हैं।

Image

राष्ट्रीय चीनी संस्थान में नौकरी कैसे मिलती है? (Image - ChatGPT)

National Sugar Institute me naukri kaise milegi: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और चीनी उद्योग से जुड़े संस्थान में काम करना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय चीनी संस्थान (National Sugar Institute-NSI) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अंतर्गत काम करता है। संस्थान चीनी, शराब और इससे जुड़े उद्योगों के लिए तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और रिसर्च का काम करता है। ऐसे में कई लोगों के मन मं सवाल आता है कि यहां नौकरी कैसे मिलती है, किन पदों पर भर्ती होती है और क्या 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं? आइए आसान भाषा में समझते हैं। लेकिन उससे पहले राष्ट्रीय चीनी संस्थान को अच्छे से समझते हैं।

राष्ट्रीय चीनी संस्थान क्या है? (What is National Sugar Institute)

राष्ट्रीय चीनी संस्थान उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित भारत सरकार का प्रमुख संस्थान है। यहां शुगर टेक्नोलॉजी, शुगर इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, डिजाइन और दूसरे संबंधित क्षेत्रों में पढ़ाई और रिसर्च होती है।

राष्ट्रीय चीनी संस्थान में किन पदों पर भर्ती होती है?

NSI में सिर्फ प्रोफेसर या इंजीनियर के पद ही नहीं होते। संस्थान के भर्ती नियमों में अलग-अलग स्तर के कई पद शामिल हैं। इनमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर और चीफ डिजाइन इंजीनियर जैसे तकनीकी एवं शैक्षणिक पद शामिल हैं।

इस लिंक पर आप 50 से ज्यादा ऐसे पदों के बारे में जान सकेंगे, जिनके लिए समय समय पर वैकेंसी निकाली जाती है।

इसके अलावा स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क, लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे पद भी भर्ती नियमों में मौजूद हैं।

NSI में नौकरी का नोटिफिकेशन कब निकलता है? National Sugar Institute me naukri

जब संस्थान में किसी पद पर भर्ती की जरूरत होती है, तो संबंधित पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। भर्ती का तरीका, शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, अनुभव, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तें उसी नोटिफिकेशन में दी जाती हैं। इसके लिए आपको nsi.gov.in पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article