क्या आपको पता है कि हमारे आस-पास बिकने वाले खाने की गुणवत्ता और उसकी सुरक्षा के पीछे किसका हाथ होता है? यह कैसे पता लगता है कि जो खाना आप खा रहे हैं वह सुरक्षित, साफ और खराब नहीं है। इसे चेक करने का काम होता है एक 'फूड इंस्पेक्टर' (Food Inspector) का। समाज की सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित करने में इनकी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर आप भी एक फूड इंस्पेक्टर के तौर पर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में विस्तार से जानना जरूरी है, क्योंकि अक्सर फूड इंस्पेक्टर का नाम सुनकर लोग इन्हें खाना चखने वाला व्यक्ति समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह एक जिम्मेदारी का काम है।
भारत में Food Inspector कैसे बनते है? (Photo - AI)
फूड इंस्पेक्टर कौन होते हैं?
फूड इंस्पेक्टर खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। फूड इंस्पेक्टर का मुख्य काम यह सुनिश्चित करना होता है कि बाजार, होटलों और दुकानों पर बिकने वाला खाना लोगों के लिए स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप है या नहीं। उनके द्वारा खान-पान की गुणवत्ता की जांच करते हैं, सैंपल लेते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार भी इनके पास होता है। अब सवाल यह है कि इसके लिए क्या शिक्षा चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए बेस्ट सरकारी Scholarship प्रोग्राम, यहां जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया
फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी चाहिए
फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए आपके पास सही शैक्षणिक डिग्री होना अनिवार्य है। कई बार उम्मीदवार कंफ्यूजन की चक्कर में गलती कर बैठते हैं और फूड इंस्पेक्टर का सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। आइए इसकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में जानें -
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। उम्मीदवार का रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, खाद्य प्रौद्योगिकी, डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान जैसे विषयों में ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
कहां मिलती है फूड इंस्पेक्टर की नौकरी
जो उम्मीदवार फूड इंस्पेक्टर बनने चाहते हैं उन्हें बता दें कि इसकी भर्ती केंद्र सरकार (FSSAI) और राज्य सरकार (State PSC) द्वारा निकाली जाती है। इन दोनों भर्तियों में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार इंटरव्यू देंगे और उसके बाद चयन प्रक्रिया पूरी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - भारत में सबसे अधिक वर्षा कहां होती है? औसतन 12 मीटर होती है बारिश
कितनी होती है फूड इंस्पेक्टर की सैलरी?
बता दें कि एक फूड इंस्पेक्टर की सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस राज्य में या केंद्र सरकार के तहत कार्यरत हैं। वर्तमान में यह पद ग्रुप बी और ग्रुप सी में शामिल है। यानी इसमें सातवें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाती है। इस पद पर नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी ही 35 से 50 हजार के बीच मिलती है। और अगर इमें डीए, हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं मिला दें तो आपकी मासिक सैलरी ही लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
करियर में आगे बढ़ने के मौके
फूड इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती होने के बाद भी आगे करियर ग्रोथ के कई रास्ते होते हैं। एक समय बाद उम्मीदवार अपने अनुभव के आधार पर फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO), असिस्टेंट कमिश्नर (Food Safety) जैसे उच्च पदों तक पहुंच सकते हैं। इसमें न केवल आपकी पोस्ट बढ़ेगी, बल्कि सैलरी में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।
