How to apply for Degree from CCSU Meerut official website: अगर आपने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है लेकिन अभी तक डिग्री नहीं मिली है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अधिकांश छात्र मार्कशीट तो ले लेते हैं लेकिन डिग्री लेना भूल जाते हैं। ऐसे में जब डिग्री की अचानक कहीं आवश्यकता पड़ती है तो फिर उन्हें समझ नहीं आता कि क्या किया जाए। ऐसे में छात्रों और पूर्व छात्रों को घर बैठे डाक से डिग्री मंगाने की सुविधा विश्वविद्यालय प्रदान करते हैं। आप चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.ccsuniversity.ac.in/ की मदद से डिग्री के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे सीसीएसयू मेरठ से कैसे अपनी डिग्री मंगा सकते हैं।
सीसीएसयू से डिग्री मंगाने के लिए ऐसे करें आवेदन
चरण 1: सबसे पहले सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in या ccsuwebonline.in पर जाना होगा।
चरण 2: इसके बाद स्टूडेंट हेल्प डेस्क पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: इसके बाद प्रोवाइड इनफार्मेशन टू गेट ऑनली ओरिजनल डिग्री पर जाकर अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी।
चरण 4: जिस कोर्स की डिग्री निकलवानी है उसकी अंतिम वर्ष की मार्कशीट की फोटो कॉपी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ अपलोड करनी होगी।
चरण 5: इसके बाद विश्वविद्यालय डाक विभाग के माध्यम से डिग्री की फ्री होम डिलीवरी करेगा।

CCSU से डिग्री कैसे मंगाएं
कितना लगता है शुल्क
बता दें कि पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ 2004 से पहले की डिग्री पाने के लिए 510 रुपये शुल्क लेता था। अगर डिग्री 2004 से 2013 के बीच की है तो 250 रुपये शुल्क जमा किया जाता था। 2014 से 2019 की डिग्री के लिए एक रुपया शुल्क जमा किया जाता था लेकिन अब डिग्री मंगाने पर विवि कोई शुल्क नहीं लेता है।
इन बातों का रखें ध्यान
नंबर 1: आपको अपनी डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और पंजीकरण फॉर्म भरना होगा।
नंबर 2: पंजीकरण के लिए आपको आवश्यक दस्तावेज़ जैसे प्रोविजनल सर्टिफिकेट, अंकतालिका और पहचान पत्र की प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
नंबर 3: अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए, आपको यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की गई ट्रैकिंग आईडी का उपयोग करना होगा।

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ
हर साल निकलते हैं लाखों छात्र
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीए, बीकाम और बीएससी गणित, बायोलाजी, सांख्यिकी व कृषि में करीब 1.32 लाख सीटें हैं। छात्रों की संख्या के हिसाब से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की गिनती ना केवल प्रदेश बल्कि देश के बड़े विश्वविद्यालयों में होती है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू), मेरठ से कुल 109 संबद्ध महाविद्यालय, 252 व्यावसायिक महाविद्यालय/संस्थान जुड़े हैं।
