भोजपुरी, मैथिली से लेकर अवधी तक, जानें Hindi की कितनी बोलियां हैं? UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी

हिंदी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी कितनी बोलियां है। मैथली, भोजपुरी और अवधि के अलावा भी हिंदी की कई बोलियां है, जिसके बारे में आपको मालूम होना चाहिए।

भारतीय संघ की आधिकारिक भाषा में से एक हिंदी (Hindi) बहुविध (Diverse Form) भाषाई विविधता का एक विशाल प्रतीक मानी जाती है। पश्चिम में हरियाणा और राजस्थान से लेकर पूर्व में बिहार और झारखंड तक, हिंदी पट्टी में कई बोलियों का संगम देखने को मिलता है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विशेष रूप से मुख्य परीक्षा के भारतीय भाषा और 'हिंदी साहित्य' की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिंदी के उद्भव, विकास और इसकी विभिन्न बोलियों का वर्गीकरण समझना अति आवश्यक है। इसमें उन्हें हिंदी भाषा में बोली जाने वाली बोलियों के बारे में जानना भी जरूरी है। क्योंकि भोजपुरी, मैथिली, ब्रज और अवधी जैसी समृद्ध बोलियों से मिलकर बनी हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की विशाल सांस्कृतिक धरोहर है। आइए आज जानते हैं कि हिंदी में कितनी बोलियां हैं।

Hindi की कितनी बोलियां हैं

Hindi की कितनी बोलियां हैं (Photo - AI)

भाषा और बोली में अंतर

यहां भाषा और बोली सुनकर आपके मन में यह सवाल जरूरी आया होगा कि यह दोनों एक ही तो होती है, लेकिन नहीं भाषा और बोली एक नहीं होती है। इसलिए हिंदी की बोलियों के बारे में जानने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इन दोनों के बीच अंतर क्या है? भाषाविज्ञान के अनुसार, जब एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में बोली जाने वाली उप-भाषा में व्याकरणिक स्थिरता (Grammatical stability), समृद्ध साहित्य और लिखित रूप आ जाता है, तो वह 'भाषा' कहलाती है। वहीं, 'बोली' (Dialect) किसी विशिष्ट क्षेत्रीय या सीमित दायरे में मौखिक रूप से बोली जाती है।

End of Feed