Holi 2023 Poem, Speech in Hindi: सनातन धर्म में होली का विशेष महत्व है। हिंदु पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार रंगों का त्योहार होली 8 मार्च 2023, बुधवार को मनाया जाएगा। रंगों के इस पावन पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। उत्साह और उमंग का यह त्योहार जीवन में नई ऊर्जा लेकर आता है। साथ ही यह त्योहार भाईचारे का भी प्रतीक होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं और बधाई संदेश भेजते हैं। ऐसे में इस मौके पर हम आपके लिए शानदार कविता लेकर आए हैं, जिसे अपने
Holi 2023 Kavita, Poem, Speech, Bhashan in Hindi, होली पर शानदार कविता
Holi Poem In Hindi, होली आई,होली आई
होली आई,होली आई। रंग बिरंगी होली आई।
धूम मचाती होली आई। घर घर में खुशियां लाई।
बच्चों की यह टोली आई। हाथ में पिचाकरी लाई।
रंग गुलाल उड़ाती आई। होली आई, होली आई।

Holi 2023 Poem In hindi
Happy Holi 2023, रंगो का त्योहार है होली
रंगो का त्योहार है होली। खुशियों की बौछार है होली।
लाल गुलाबी पीले देखो। रंग सभी रंगीले देखों।
पिचकारी भर भर ले आते। इक दूजे पर सभी चलाते।
होली पर अब ऐसा हाल । हर चेहरे पर आज गुलाल।
आओ यारो इसी बहाने। दुश्मन को भी चले मनाने।
Happy Holi 2023, होली का है हंगामा
होली का है हंगामा , उड़ता है लाल गुलाल।
इधर उधर सब दौड़ रहे हैं,तेज हो गई है चाल।
दादी जी पर रंग है डाला, तो आ जाएगा भूचाल।
वो भी भागी ले पिचकारी, हो गया न आज कमाल।
Holi Poem In Hindi, जाओ तुम बगिया में
जाओ तुम बगिया में जाओ। रंग-बिरंगे फूल ले आओ।
बनाएंगे हम फूलों के रंग। फिर खेलना तुम सबके संग।
रंगों पे खरचोगी पैसे। जोड़े तुमने जैसे तैसे।
उसका कोई उपयोग न होगा। उलटे यह नुकसान ही होगा।
चलो अनाथालय में जाएँ। भूखे बच्चों को खिलाएं।

Holi 2023 Poem In hindi
Holi Poem In Hindi For Class 3, होली है भई होली है
होली है भई होली है, बुरा न मानो होली है।
आऒ मिल के खुशियाँ मनाएं, अपनों को हम रंग लगाएँ।
फूलों से हम खेलें होली, बचत करें हम पानी की।
सब मिल कर जोर से गाएं, बुरा न मानो होली है।
किसी को ना ठेस पहुचाएं, नए नए खाएं और खिलाएं।
खुद भी रंग लगाएं और दूसरों पर भी अबीर लगायें।
टोली बना कर गाएं हम सब, बुरा न मानो होली है।
Happy Holi 2023 Quotes In Hindi, रंग-बिरंगे प्यारे-प्यारे
रंग-बिरंगे, प्यारे-प्यारे। ले लो ये रंगीन गुब्बारे।
लाल, हरे और पीले ले लो। नीले और चमकीले ले लो।
गोल-गोल हैं मोटे मोटे। लंबे लंबे, छोटे छोटे।
सुंदर ले लो, सस्ते ले लो। इन्हें उछालो, इनसे खेलो।
रंग-बिरंगे, प्यारे-प्यारे। ले लो ये रंगीन गुब्बारे।
Holi Poem In Hindi
आई होली आई होली, आई होली रे…
रंग लगाओ ख़ुशी मनाओ, आई होली रे..
खूब मिठाई और पिचकारी, आई होली रे…
सबको बाटो खुशियाँ ही खुशियाँ,आई होली रे..
आई होली आई होली, आई होली रे…
रंग लगाओ ख़ुशी मनाओ, आई होली रे
Holi Poem In Hindi For Class 4
रस रंग भरे मन में होली, जीवन में प्रेम भरे होली।
मुस्कान रचे सब अधरन पर , मिल जुल कर सब खेलें होली।
गले लगें सब मन मीत बने, रंगो से मन का गीत लिखें।
जीवन में मधुर संगीत भरें, भूले बिसरों को याद करें।
जो संग में थे पिछली होली, रस रंग भरे मन में होली।
Holi Poem In Hindi, होली की कविताएं
आओ बच्चों इस होली में, कुछ नवीन कर डालें ,
ऊंच-नीच निर्बल सबको , हम अपने गले लगा लें।
जिनके पास नहीं कुछ भी है, उनको भी हम रंग दे ,
मित्र बनाकर उन सबको हम टोली का संग दें।
हवाएं हो गई है रंगीन, रंगीन हो गई है धरा,
होली के त्योहार ने आज , सबके भीतर उत्साह भरा।
खुशी खुशी खेले सब, बनाकर मित्रों संग टोली,
गालों पर लगा है गुलाल, रंग रंगीली आई होली।
रंग उड़ा है चारों और, गुलाबी ,पीला , लाल हरा,
एक दूजे को मारे सब, गुलाल ,पिचकारी , गुब्बारा।
