Holi 2023 Essay, Nibandh, Wishes Images, Quotes In Hindi: सनातन धर्म में होली के पावन पर्व का विशेष महत्व है। होली का त्योहार जीवन में उत्साह रंग-उमंग लेकर (Essay On Holi In Hindi) आता है। हालांकि अब जल्द ही इस पर्व को लेकर लोगों की बेसब्री खत्म होने (Holi 2023 Date) वाली है। हिंदु पंचांग के अनुसार होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और प्रकृति के बदलावों का संकेत है। होली पर लोग सारे गम भुलाकर एक दूसरे को गले लगते हैं। हर धर्म-जाति के लोग होली बड़े धूमधाम से (Essay on Holi For Class 1) मनाते हैं। दो दिन चलने वाला यह त्योहार भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। इस बार होली 8 मार्च 2023, बुधवार को मनाई जाएगी। 7 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा।
होली से एक दिन पूर्व स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक स्थानों पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए (Holi Essay in Hindi 10 Line) जाते हैं। वहीं इन दिनों परीक्षा का समय चल रहा है, ऐसे में आपके एग्जाम में होली पर निबंध लिखने के लिए ना कहा जाए ऐसा नहीं हो सकता। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपके लिए होली पर दमदार निबंध लेकर आए हैं। साथ ही यहां अपने निबंध को दमदार बनाने के शानदार टिप्स (Holi Essay For Kids) बताएंगे, जिसे आप लिखकर पूरे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।
Essay On Holi In Hindi, होली पर सबसे छोटा व सरल निबंध
ध्यान रहे निबंध की भाषा सरल व स्पष्ट होनी चाहिए। अपनी बात को आसनी से लिखें और हर महत्वपूर्ण जानकारी को निबंध में साझा करें। यहां देखें होली पर निबंध।
प्रस्तावना
होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। हिंदु पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसे सभी धर्मो के लोग मिल जुलकर मानते है। होली पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सभी रंग ,गुलाल से रंगों का त्योहार मनाते हैं।होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इसके पीछे का इतिहास काफी रोचक है।
हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है होली
होली हिंदुओ का प्रमुख त्योहार है। इस दिन बच्चें बड़े सभी एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं और पिचकारी से रंग डालते हैं। घर पर तरह-तरह की मिठाइयां व पकवान बनाए जाते हैं। गुझिया और मालपुआ होली की प्रसिद्ध मिठाई है। लोग एक दूसरे के घर होली खेलने जाते हैं और मिठाई बांटते हैं। होली के दिन सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। होली को वसंत ऋतु के आगमन का त्योहार भी माना जाता है। भारत के विभिन्न हिस्सों में यह त्योहार 4 से 7 दिन तक चलता है।
