एजुकेशन

Hindi Diwas Speech 2024: हिंदी दिवस पर मंच हिला देने वाला अब तक का सबसे जोरदार भाषण, लोग हो उठेंगे आपके मुरीद

Hindi Diwas Speech In Hindi 2024 (हिंदी दिवस पर भाषण 2024): यहां आप हिंदी दिवस पर शानदार कविता देख (Hindi Diwas Speech) सकते हैं। ध्यान रहे मंच से इन कविताओं को बोलते वक्त आपके चेहरे पर एक अलग जोश व चमक (Hindi Diwas Speech In Hindi) होना चाहिए। यकीन मानिए सभागार में उपस्थित लोग ताली बजाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Image

Hindi Diwas Speech In Hindi 2024: यहां देखें हिंदी दिवस पर सबसे सरल व दमदार भाषण

Hindi Diwas Speech In Hindi 2024 (हिंदी दिवस पर भाषण 2024): संस्कृत से संस्कृति हमारी, हिंदी से हिंदुस्तान है। हिंदी को जनमानस की भाषा कहा (Hindi Diwas Speech) जाता है। यह भारत के विभिन्न भाषा व समुदाय को एकता के सूत्र में बांधकर (Hindi Diwas Speech In Hindi) रखती है। यह ना केवल महज एक भाषा है बल्कि हम भारतवासियों का गर्व है। जिस प्रकार माता अपने पुत्र का कल्याण करती है, ठीक उसी प्रकार हारी यह भाषा भी हमारे जीवन को सरल व सुगम (Hindi Diwas Par Bhashan) बनाती है। हिंदी विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया (Hindi Diwas Speech For Students) जाता है। यही वह दिन है जब आज से करीब 71 वर्ष पूर्व 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागिरी लिपि में लिखी हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था।

Hindi Diwas Speech In Hind: हिंदी दिवस पर ऐसे करें भाषण की शुरुआत

अगर आप भी आज यानी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर स्पीच देने जा रहे हैं, तो उससे पहले हमारे इस लेख पर सरसरी निगाहों से एक नजर अवश्य डालें। यदि आप चाहते हैं कि हिंदी दिवस पर आपका भाषण सुनकर लोग आपके मुरीद हो उठें तो अपने स्पीच की शुरुआत हिंदी दिवस पर किसी शानदार कोट्स या कविता के साथ करें। यकीन मानिए लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

Hindi Diwas Poem, Kavita In Hindi

मेरी भाषा में तोते भी राम-राम जब कहते हैं।

मेरे रोम-रोम से मानो सुधा स्रोत तब बहते हैं।

सब कुछ छूट जाय मैं अपनी भाषा कभी न छोडूँगा।

वह मेरी माता है उससे नाता कैसे तोडूंगा।

कभी अकेला भी हूँगा मैं तो भी सोच न लाऊंगा।

अपनी भाषा में हिन्दी के गीत वहां पर गाऊँगा।

मुझे एक संगिनी वहां पर अनायास मिल जायेगी।

मेरे साथ प्रतिध्वनि देगी, हृदय कमल खिल जायेगी।

-मैथिलीशरण गुप्त

Hindi Diwas Speech In Hindi: हिंदी दिवस पर सबसे जोरदार भाषण

आदरणीय प्राधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य सभा में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथिगण, सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों। आज हम सभी हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में यहां एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हिंदी को ना केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाना है। हिंदी हर भारतीय की आन बान शान है। हिंदी ना केवल महज एक भाषा है बल्कि हर लेखक का अभिमान है। ध्यान रहे हिंदी दिवस पर अपने भाषण के बीच में हिंदी दिवस पर कविता या शायरी का जिक्र करना ना भूलें। जिस प्रकार जिस प्रकार दाल में तड़का लगने के बाद उसका स्वाद मजेदार हो जाता है। ठीक उसी प्रकार भाषण में शायरी व कविताओं का मसाला लग जाए तो सुनने वाले की दिलचस्पी बढ़ने लगती है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article