Hindi Diwas Speech tips for school students in hindi: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इस खास अवसर पर स्कूली छात्र कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं, जिनमें से एक भाषण प्रतियोगिता भी है। हमेशा भाषण की शुरुआत दमदार शब्दों से होनी चाहिए, ताकि लोग आपसे बंध जाएं और पूरा भाषण सुनें।
Hindi Diwas par Bhashan kaise den
स्कूल, कॉलेज या किसी कार्यक्रम में Hindi Diwas Speech par Bhashan देने का मौका मिले तो बहुत मुश्किल शब्दों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आसान भाषा में अपनी बात स्पष्ट तरीके से रख सकते हैं, और यही आपके भाषण की सबसे बड़ी खासियत बन सकती है। भाषण छोटा, प्रभावी और विषय से जुड़ा होना चाहिए।
हिंदी दिवस पर आसान भाषण कैसे दें?
भाषण तैयार करते समय सबसे पहले यह तय करें कि आप क्या कहना चाहते हैं। भाषण में हिंदी के महत्व, हमारे जीवन में इसके इस्तेमाल और हिंदी दिवस मनाने के कारणों को बताएं।
बहुत लंबे भाषण देने के बजाय 2 से 4 मिनट का भाषण तैयार करें। इसमें कठिन और बहुत ज्यादा साहित्यिक शब्दों से बचें। ऐसी भाषा इस्तेमाल करें जिसे सुनने वाला आसानी से समझ सके।
भाषण में एक छोटी घटना, उदाहरण या विचार भी जोड़ सकते हैं। इससे आपकी बात ज्यादा प्रभावी लगेगी, और लोग जुड़ पाएंगे। बोलते समय बहुत तेज न बोलें और जरूरी जगह पर थोड़ा रुककर अपनी बात रखें। इससे आत्मविश्वास भी दिखाई देता है और यह बोलने की शैली को भी दिखाता है।
हिंदी दिवस पर भाषण की शुरुआत कैसे करें? Hindi Diwas par Bhashan for students
भाषण की शुरुआत सम्मान और अभिवादन से करना सबसे आसान तरीका है। उदाहरण के लिए आप कह सकते हैं:
“आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा नमस्कार। आज हम सभी यहां हिंदी दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 14 सितंबर हमारे लिए खास दिन है, क्योंकि इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।”
इसके बाद आप हिंदी के महत्व और अपने भाषण के मुख्य विषय पर आ सकते हैं।
भाषण का अंत कैसे करें? Hindi Diwas par Bhashan in hindi
भाषण का अंत भी शुरुआत जितना ही महत्वपूर्ण होता है। अंत में अपनी बात को संक्षेप में दोहराते हुए हिंदी के प्रति सम्मान और उसके ज्यादा इस्तेमाल का संदेश दिया जा सकता है।
उदाहरण:
“आइए, हिंदी दिवस के इस अवसर पर हम संकल्प लें कि हिंदी का सम्मान करेंगे और अपने रोजमर्रा के जीवन में इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे। हिंदी केवल बोलने की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी भाषा भी है। इसी संदेश के साथ मैं अपनी बात समाप्त करता/करती हूं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
