एजुकेशन

HCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में नौकरी का शानदार मौका, 116 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

HCL Junior Executive, Senior Officer Recruitment 2026, Sarkari Naukri: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर और कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 116 पदों पर नौकरी

HCL Junior Executive, Senior Officer Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर और कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 116 पदो पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है। यहां आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

HCL Junior Executive, Senior Officer Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव : 54 पद
  • सीनियर ऑफिसर - सेल्स : 52 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर / मैनेजर : 5 पद
  • डपटी जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर: 2 पद
  • चीफ मैनेजर / डिप्टी जनरल मैनेजर: 1 पद
  • डपटी जनरल मैनेजर / जनरल मैनेजर / चीफ जनरल मैनेजर : 1 पद
  • सीनियर मैनेजर / चीफ मैनेजर / डिप्टी जनरल मैनेजर: 1 पद

HCL Recruitment 2026 Qualification: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इन पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

HCL Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले hindustanpetroleum.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HPCL Reruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

HCL Junior Executive Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगिरी के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी तरह से छूट दी जाएगी।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article