एजुकेशन

HBSE Haryana Board Exam 2026: सेल्फ स्टडी स्टूडेंट्स के लिए 25 तक आवेदन का मौका, जानें कब होंगी बोर्ड परीक्षा

HBSE Haryana Board Exam 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए जो स्वयंपाठी परीक्षार्थी एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), Additional Qualified, आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे 13 नवम्बर, 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Image

HBSE Self Study Registration 2026

HBSE Haryana Board Exam 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए जो स्वयंपाठी परीक्षार्थी एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), Additional Qualified, आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे 13 नवम्बर, 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे स्वयंपाठी परीक्षार्थी जो एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे परीक्षार्थी 1000 रुपये एकमुश्त आवेदन शुल्क के साथ 13 नवम्बर से 25 नवम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 100 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक, 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 03 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 10 से 16 दिसम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी मार्च/जुलाई/सितम्बर-2025 की परीक्षा में अपीयर हुए परीक्षार्थी जिनका मुख्य परीक्षा परिणाम पास था, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण हैं, ऐसे परीक्षार्थी भी Additional Qualified श्रेणी में उपरोक्त तिथियों में बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि कुछ परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन फार्म में केवल विवरण भरकर अधूरा छोड़ दिया जाता है, लेकिन परीक्षा शुल्क का समायोजन नहीं किया जाता तथा उसी अधूरे पंजीकरण को ही सफल मान लिया जाता है। जबकि सफल पंजीकरण से अभिप्राय है कि ऑनलाईन आवेदन फार्म के साथ-साथ परीक्षा शुल्क का भी बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंक खाते में जमा होना। इसलिए समय रहते सफल ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सभी स्वंयपाठी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड एवं परीक्षा के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले आई०डी० प्रूफ में दर्ज फोटो को भी अपडेट करवाना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाईन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई सामने आने पर परीक्षार्थी ई-मेल आई.डी. assec@bseh.org.in, assrs@bseh.org.in एवं हैल्पलाईन नं0 01664-254300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article