एजुकेशन

Haryana NEET UG Result: जारी हो गया हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग आबंटन रिजल्ट जारी, जानें क्या है आगे का स्टेप

Haryana NEET UG Counselling 2025 Stray Vacancy Round Allotment Result: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर और मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिनका नाम इस सूची में है उन्हें 19 नवंबर से 20 नवंबर, 2025 तक सभी आवश्यक दस्तावेजों और फोटोकॉपी के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

Image

Haryana NEET UG Result out

Haryana NEET UG Counselling 2025 Stray Vacancy Round Allotment Result: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर और मेरिट लिस्ट अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्ट्रे वैकेंसी राउंड अलॉटमेंट में भाग लेने वाले उम्मीदवार, संबंधित वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से मेरिट लिस्ट और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का अलॉटमेंट उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन भरी गई प्राथमिकताओं के अनुसार किया जाता है।

क्या है आगे का स्टेप

जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 19 नवंबर से 20 नवंबर, 2025 तक सभी आवश्यक दस्तावेजों और फोटोकॉपी के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे देखें?

हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट देखने का तरीका नोट करें:-

चरण 1: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2: नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

चरण 3: प्रोविजनल सीट आवंटन लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: आवंटन पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा।

चरण 5: इसे डाउनलोड करें।

Haryana NEET UG Counselling 2025 Stray Vacancy Round Allotment Result Website

हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग 2025 स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - uhsrugcounselling.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार आवंटन पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article