
Haryana CET 2022 Admit Card: हरियाणा सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें डायरेक्ट लिंक
Haryana CET 2022 Admit Card Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, हरियाणा सीईटी 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा शहर की पर्ची कल यानी 1 नवंबर, 2022 को जारी की गई थी। वे सभी जिन्होंने खुद को पंजीकृत किया है और परीक्षा दे रहे हैं, वे अब अपनी परीक्षा शहर की पर्चियों की जांच कर सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट-onetimeregn.haryana.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।एनटीए ने एडमिट कार्ड के लिए फोटो को एडिट करने के लिए विंडो खोली थी जो कि 2 नवंबर से सुबह 9 बजे तक खुली थी। यहां दिए गए वेबसाइट के अलावा उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक से भी हरियाणा सीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।सरकारी नौकरी व एजुकेशन जगत की बड़ी खबरों के लिए इस लिंक Sarkari Naukri पर क्लिक करें।