GSEB 10th 12th Supplementary Admit Card 2023, Gujarat Board 10th 12th Admit Card 2023: गुजरात बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टू़डेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org से गुजरात बोर्ड 10वीं व 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2023 चेक सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।
GSEB 10th 12th Exam 2023: कब होगी सप्लीमेंट्री परीक्षा
गुजरात बोर्ड 10वीं व 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित की जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जानें की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देश भी जरूर पढ़ लें।
GSEB 10th 12th Admit Card 2023: किसके लिए होगी परीक्षा
गुजरात बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम नंबर हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बता दें कि इस परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर स्टूडेंट्स को फेल घोषित कर दिया जाएगा।
GSEB 10th 12th Supplementary Exam Admit Card 2023
- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Gujarat Board Exam 2023: कब हुई 10वीं व 12वीं परीक्षा
गुजरात बोर्ड एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 29 मार्च तक किया गया था। वहीं, एसएससी यानी 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 28 मार्च तक हुई थी। इस साल 12वीं में कुल 4,77,392 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से कुल 3,49,792 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
