एजुकेशन

GPAT Admit Card 2024: जारी हो गया जीपैट एग्जाम का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

GPAT Exam Admit Card 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से जीपैट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

Image

GPAT 2024 Admit Card जारी

Photo : iStock

GPAT Exam Admit Card 2024: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से जीपैट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी।

ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 8 जून 2024 को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

GPAT Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब GPAT Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Hall Ticker के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

जीपैट 2024 बिना आईडी प्रूफ के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। जीपैट एडमिट कार्ड 2024 और फोटो आईडी प्रूफ के बीच नाम में अंतर पाए जाने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में दिए डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें।

GPAT 2024 एग्जाम पैटर्न

GPAT 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। GPAT 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। कुल 125 प्रश्न होंगे. परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी है. GPAT 2024 प्रश्न पत्र में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। GPAT 2024 का पेपर कुल 500 अंकों का होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article