एजुकेशन

Goa Board 10th Result 2024 Out: जारी हुआ गोवा बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

Goa Board 10th Result 2024, GBSHSE SSC 10th Result 2024 declared at gbshse.in: गोवा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

GOA Board SSC 10th Result 2024 OUT

Goa Board 10th Result 2024, GBSHSE SSC 10th Result 2024 declared at gbshse.in: गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने एसएससी परीक्षा (Goa Board SSC Result 2024) का रिजल्ट आज यानी 15 मई को शाम 5:30 बजे जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स और रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Goa Board SSC Result 2024: ऐसा रहा गोवा बोर्ड एसएससी रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 19557 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल गोवा बोर्ड एसएससी का कुल पास प्रतिशत 92.38 फीसदी दर्ज किया गया है। जिसमें, लड़कियों का पास प्रतिशत 92.93 फीसदी और लड़कों का 91.80 फीसदी रहा। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Goa Board SSC 10th Result 2024

  • गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Goa Board SSC 10th Result 2024: अप्रैल में हुई थी परीक्षा

गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल से 24 अप्रैल 2024 तक राज्य के 31 केंद्रों पर किया गया था। इस साल एसएससी की परीक्षा में कुल 19557 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें लड़कियों की संख्या 9814 और लड़कों की संख्या 9743 रही। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article