GATE 2025 Result OUT: घोषित हुए गेट परीक्षा के परिणाम, gate2025.iitr.ac.in से ऐसे करें चेक
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Mar 19, 2025, 02:06 PM IST
GATE 2025 Result OUT: गेट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से GATE 2025 Result Check कर सकते हैं।
गेट परीक्षा के परिणाम
GATE 2025 Result Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आज, 19 मार्च को GATE 2025 Result जारी कर दिया है। उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर (GATE 2025 Result Official Website) gate2025.iitr.ac.in पर लॉग इन करके ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के नतीजे देख सकते हैं। हालांकि खबर में भी GATE 2025 Result Link दिया गया है। परिणाम में उम्मीदवारों को अपना स्कोर, योग्यता (पास/फेल) स्थिति, विषय और श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक और अन्य विवरण मिलेंगे। GATE 2025 Result देखने के लिए, आपको पासवर्ड के साथ नामांकन आईडी/ईमेल पते का उपयोग करना होगा।
बता दें, आईआईटी रुड़की इस परीक्षा का आयोजन करता है। इसने 27 फरवरी को GATE 2025 की अस्थाई आंसर की जारी की थी, जिसके बाद लोगों को 1 मार्च तक आंसर की खिलाफ ऑब्जेक्शन करने का मौका दिया था। अब आज 19 मार्च को रिजल्ट जारी किया गया है।
GATE 2025 Result Login
गेट परीक्षा के परिणाम देखने के लिए GATE 2025 Result Login की जरूरत होगी।
How to Check GATE 2025 Result
GATE 2025 Result Online देखने का तरीका देखें
- आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर GATE 2025 Result Link पर जाएं।
- GATE 2025 Result Login करें।
- GATE 2025 Result Check करें।
- GATE 2025 Result Download करें।
GATE 2025 Result Scorecard कब होगा जारी
GATE 2025 के स्कोरकार्ड अलग से जारी किए जाएंगे और यह 28 मार्च से 31 मई, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। GATE 2025 Exam का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।