एजुकेशन

GATE 2025 Result: आज जारी होगा गेट परीक्षा का रिजल्ट, जानें कैसे करेंगे चेक

GATE 2025 Result Date and Time: गेट परीक्षा का रिजल्ट कल 19 मार्च को जारी होने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इसे आधिकारिक साइट gate2025.iitr.ac.in पर से देखा जा सकेगा। रिजल्ट देखने के लिए GATE 2025 Result Login करना होगा, जिसके लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

Image

GATE 2025 परिणाम तिथि और समय (image - pixabay)

GATE 2025 Result Date and Time: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2025 Result Date व GATE 2025 Result Time की घोषणा कर दी गई है। इन रिजल्ट को कल 19 मार्च को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: gate2025.iitr.ac.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल: नामांकन आईडी और पासवर्ड सबमिट करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

आयोजक संस्थान आईआईटी रुड़की ने 27 फरवरी को GATE 2025 की अस्थाई आंसर की जारी की थी, जिसके बाद लोगों को आपत्ति करने का मौका दिया गया, फिर 1 मार्च को आपत्ति विंडो बंद कर दी गई। अब रिजल्ट की बारी है जो कल 19 मार्च को जारी हो रहा है।

स्कोरकार्ड कब होगा जारी

GATE 2025 Information Brochure के अनुसार, GATE 2025 स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। ध्यान रहे, रिजल्ट देखने के लिए GATE 2025 Result Login करने की जरूरत होगी।

GATE Result 2025 Date and Time

GATE 2025 Result Out Time के लिए यहां देखें:-

जानें किस समय जारी होगा रिजल्ट

इवेंट तारीख और समय
GATE 2025 Result Date 19-मार्च-25
GATE 2025 Result Time 11 AM (अनूमानित)

GATE 2025 Result Link (कल शेयर किया जाएगा)

कब हुई थी परीक्षा

परीक्षा 1, 2, 15, 16 फरवरी, 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी - सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया गया था।

प्रश्न तीन प्रकार के थे: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), बहुचयनित प्रश्न (MSQs), और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT)।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article