GATE 2025 Final Answer Key Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, GATE 2025 के लिए फाइनल आंसर की और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। 1 फरवरी से 16 फरवरी के बीच निर्धारित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब इन अपडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
IIT रुड़की ने GATE 2025 परीक्षा 1, 2 और 15 और 16 फरवरी को कई शिफ्टों में आयोजित की थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की गई थी। इसे चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरणों का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से GATE response sheet, question paper और provisional answer key भी डाउनलोड कर सकते हैं। IIT रुड़की ने कुल 30 पेपरों की फाइनल आंसर की है।
इन अपडेट्स को वेबसाइट से कैसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- 'गेट पेपर्स' सेक्शन में जाएं।
- GATE 2025 Master Question Paper and Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- यह स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे देखें और डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें
उम्मीदवार GATE अंकों की गणना करने के लिए फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कोई भी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है।
