DU UG CSAS 2026 Round 2 Schedule: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2026 के दूसरे राउंड का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीट स्वीकार करने, कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह कदम से उन हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है जो तकनीकी या अन्य कारणों से अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। डीयू ने दूसरे राउंड में विभिन्न यूजी कोर्सों के लिए 24,814 सीटों का आवंटन किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर नया शेड्यूल देख सकते हैं और अपनी प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी कर सकते हैं।
DU UG CSAS 2026 Round 2 Schedule (Photo - AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NITTT Exam 2026: NTA ने जारी किया एनआईटीटीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल और जरूरी दिशानिर्देश
राउंड 2 का शेड्यूल
| राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम जारी | 25 जुलाई 2026, दोपहर 12:00 बजे |
| सीट स्वीकार करने की अवधि | 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026, शाम 4:59 बजे तक |
| कॉलेजों द्वारा आवेदन सत्यापन और अनुमोदन | 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026, शाम 4:59 बजे तक |
| प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2026, शाम 4:59 बजे तक |
ओवर-एलोकेशन नीति से दाखिले का मौका
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डीयू ने उपलब्ध सीटों की तुलना में अधिक आवंटन करने की रणनीति अपनाई है, ताकि बाद के चरणों में सीटें खाली न रहें। पहले चरण में कुल 71,624 उपलब्ध सीटों के मुकाबले 90,033 आवंटन किए गए थे, जिनमें से 81,000 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी सीटें स्वीकार कर ली थी। दूसरे राउंड में बची हुई रिक्तियों को भरने के लिए 24,814 नए आवंटन किए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CSIR NET Answer Key 2026: NTA जल्द जारी करेगा प्रोविजनल आंसर की, जानें चेक करने का तरीका और ऑब्जेक्शन प्रोसेस
सीट स्वीकार करने के बाद जरूरी कदम
दूसरे राउंड में आवंटित सीट पर प्रवेश सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर अपने CSAS UG पोर्टल पर लॉग इन कर आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से स्वीकार करना होगा। सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित कॉलेज उम्मीदवार के शैक्षणिक व व्यक्तिगत दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच करेंगे। कॉलेज से आवेदन मंजूर होने के बाद पोर्टल पर फीस भुगतान का लिंक एक्टिव होगा। प्रवेश शुल्क जमा करते ही अस्थायी दाखिला पक्का हो जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें यह प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। अंतिम तिथि तक सीट स्वीकार न करने या फीस न चुकाने की स्थिति में आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
