एजुकेशन

DU SOL Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में एडमिशन शुरू, डीयू में पढ़ने के लिए यहां करें अप्लाई

DU SOL Admission 2024 Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन लर्निंग मोड से भी पढ़ाई होती है। डीयू एसओएल के अधिकांश यूजी कार्यक्रमों, बीकॉम और बीए के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना होगा। बीए ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12 में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना होगा।

Image

DU SOL Admission के लिए आवेदन शुरू

DU SOL Admission 2024 Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओपन लर्निंग मोड से भी पढ़ाई होती है। इसके लिए डीयू एसओएल यानी Delhi University School of Open Learning एक अलग विभाग ही है। दिल्ली स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

डीयू एसओएल के अधिकांश यूजी कार्यक्रमों, बीकॉम और बीए के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना होगा। बीए ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12 में न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना होगा। पीजी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50% कुल अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करना होगा।

DU SOL UG PG के इन कोर्स में एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लर्निंग की तरफ से प्रस्तावित अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom), बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बीए कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीए साइकोलॉजी, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स इंग्लिश, बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस और बीए ऑनर्स साइकोलॉजी शामिल हैं।

पोस्ट ग्रेजुएशन श्रेणी में पीजी कोर्स में मास्टर ऑफ कॉमर्स (MCom), मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA), एमए हिंदी, एमए संस्कृत, एमए इतिहास और एमए राजनीति विज्ञान शामिल हैं। कोर्स की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसमें एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 500 रुपये है, जबकि एमबीए कार्यक्रमों के लिए 1000 रुपये जमा करने होंगे।

DU SOL Application कैसे लें एडमिशन?

  • एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Admissions के लिंक पर जाएं।
  • अगले पेज पर Delhi University SOL Admission 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने पंसद के कोर्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article