DU PG Admission 2026 News: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पोस्टग्रेजुएट एडमिशन 2026-27 के लिए अपग्रेडेशन और मिड-एंट्री विंडो खोल दी है। CSAS पोर्टल के जरिए चल रही इस प्रक्रिया में अब उन छात्रों को भी मौका मिलेगा जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं। पूरा एडमिशन CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर किया जा रहा है।
DU PG Admission 2026
नए CSAS फेज में क्या-क्या है?
DU की ताजा घोषणा के अनुसार, इसमें ये चीजें शुरू की गई हैं:
अपग्रेड विंडो: उन कैंडिडेट्स के लिए जिन्हें पहले ही सीट मिल चुकी है, लेकिन वे उसे अपग्रेड करना चाहते हैं (यानी कोर्स/कॉलेज के मामले में ज़्यादा पसंद वाली सीट चाहते हैं)।
मिड-एंट्री विंडो: उन कैंडिडेट्स के लिए जो एडमिशन प्रोसेस के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और रजिस्ट्रेशन का पिछला राउंड मिस कर चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ना भाषा की बाध्यता, ना बोर्ड परीक्षा का दवाब..., CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी हुई आसान?, लेकिन इन 5 सवालों के जवाब मिलना बाकी
एडमिशन अब किस स्टेज पर है?
DU में PG रजिस्ट्रेशन 9 जून को बंद हो गए थे। 10 और 11 जून को करेक्शन विंडो दी गई थी। जून में ही सीट आवंटन के दो राउंड पूरे कर लिए गए। अब यूनिवर्सिटी ने अपग्रेडेशन, मिड-एंट्री और अगले आवंटन राउंड की शुरुआत की है। DU का मकसद है कि कोई भी योग्य छात्र सिर्फ फॉर्म न भर पाने या पहली सीट से खुश न होने के कारण एडमिशन से वंचित न रह जाए।
आवेदन कैसे करना है?
DU PG CSAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। CUET PG 2026 के लॉगिन डिटेल से साइन इन करें। सीट अपग्रेड करनी है तो Upgrade ऑप्शन चुनें। मिड-एंट्री के लिए नया रजिस्ट्रेशन करें और निर्धारित फीस जमा करें। कॉलेज और कोर्स की नई प्रेफरेंस भरें या पुरानी लिस्ट अपडेट करें। सारी जानकारी चेक करने के बाद अंतिम तारीख से पहले फॉर्म सबमिट कर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Railway में निकली टेक्निशियन पदों की भर्ती, 6565 वैकेंसी के लिए आज से आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स
जरूरी बातें
अपग्रेडेशन चुनने के बाद पीछे हटने का विकल्प नहीं मिलेगा। अगर ऊपरी पसंद की सीट मिल जाती है तो पुरानी सीट वापस नहीं मिलेगी। मिड-एंट्री करने वाले छात्रों को भी रेगुलर उम्मीदवारों की तरह ही मेरिट के आधार पर सीट दी जाएगी।
यूनिवर्सिटी ने कहा है कि छात्र डेडलाइन का खास ध्यान रखें। अपग्रेड और मिड-एंट्री की तारीख निकलने के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। आगे की सीट अलॉटमेंट लिस्ट, फीस पेमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी हर जानकारी DU CSAS PG पोर्टल पर समय पर अपडेट की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।
