DU PG Admission 2026 Last Date Extended: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 9 जून तक बढ़ा (DU PG Admission 2026) दी है। सीएसएएस के माध्यम से डीयू के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया (DU PG Admission) जाता है। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
DU PG Admission 2026 Last Date: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
यहां फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 10 जून से 11 जून 2026 को शाम 5 बजे तक एक्टिव कर दी जाएगी। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। कोई भी अभ्यर्थी अपने एडमिशन फॉर्म में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: जारी होने वाली है एसएससी जीडी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की
DU PG CSAS Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले pgadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DU Delhi University PG Admission CSAS लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एडमिशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एडमिशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: घोषित हुआ झारखंड सिविल जज प्रीलिम्स 2023 परीक्षा का रिजल्ट
कैटेगिरी वाइज शुल्क
यहां रजिस्ट्रेशन फीस की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Categgory), ओबीसी एनसीएल (OBC NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग (EWS) के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष सीएसएस पोर्टल को एनटीए की ओर से दिए गए एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफस (API) का इस्तेमाल करके एपीआई सेतु के जरिए ऑटोमैटिक रूप से इंटीग्रेट किया गया है।
