DU CSAS Registration 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में कल से शुरू हो सकती है यूजी एडमिशन प्रक्रिया? ऐसे कर पाएंगे आवेदन

DU CSAS Registration 2026: सीयूईटी यूजी के रिजल्ट के बाद डीयू में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाने वाली है। उम्मीदवार CSAS पोर्टल के एक्टिव होने के बाद रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

DU CSAS Registration 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में यूजी कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 26 जून 2026 को गजेटेज हॉलिडे होने के कारण, अब DU CSAS UG रजिस्ट्रेशन 2026 की प्रक्रिया 27 जून से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल होने वाले उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर आवेनद प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।आइए आपको एडमिशन के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएं। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्याल से विभिन्न कॉलेज में 70 हजार से अधिक सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

DU CSAS Registration 2026

DU CSAS Registration 2026 (Photo - AI)

CUET UG स्कोर के आधार पर होगा एडमिशन

दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश सीयूईटी यूजी की रैंक के आधार पर दिया जाएगा। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) का आवेदन पत्र भर पाएंगे। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को डीयू के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है और CUET आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद बता दें कि यूनिवर्सिटी द्वारा तीन मुख्य चरणों और दो स्पॉट राउंड में मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर छात्रों को डीयू के विभिन्न कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।

End of Feed