एजुकेशन

DSSSB Result 2026: डीएसएसएसबी ने जारी किया विभिन्न पदों का रिजल्ट, dsssb.delhi.gov.in से करें डाउनलोड

DSSSB Result 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर आयोजित परीक्षा रिजल्ट की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

DSSSB Result 2026

Delhi DSSSB Result 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें सीनियर साइटिफइक असिस्टेंट , पीजीटी (PGT) इंग्लिश, न्यू दिल्ली मुंसिपल काउंसिल (NDMC), टीजीटी (TGT) पुरुष सोशल साइंस DoE में समेत कई अन्य रिक्तियों के रिजल्ट की भी घोषणा कर दी है। DSSSB द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि डीएसएसएसबी द्वारा रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं।

कहां से चेक करें रिजल्ट

पीजीटी, टीजीटी और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट और अन्य पदों का रिजल्ट उम्मीदवार dsssb.delhi.gov.in से की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

कैसे करें DSSSB PGT TGT रिजल्ट 2026 डाउनलोड?

स्टेप 1 - DSSSB PGT TGT रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवार संबंधित पोस्ट का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5 - अब, उम्मीदवार अपना रिजल्ट ctrl+f पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और रिजल्ट चेक करें।ॉ

स्टेप 6 - उम्मीदवार अपने रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें।

कब हुई थी पीजीटी अंग्रेज की परीक्षा

नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) में पीजीटी अंग्रेजी पद के लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई और 11 जुलाई 2025 को किया गया था। इसमें शामिल हुए 2007 उम्मीदवारों के अंकों का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर पहले ही अपलोड किया जा चुका है।

बता दें कि औषधि नियंत्रण विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक पदों के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन किया गया था, उन्हें डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए कहा गया था। इसमें असफल हुए लोगों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article