एजुकेशन

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Career tips: छात्रों के लिए अमृत हैं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ये अनमोल विचार, आसान लगेगी हर प्रतियोगिता परीक्षा

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Motivation Quotes: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक कहा जाता है। अगर आप पढ़ाई से दूर हो रहे हैं और आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं तो डॉ राधाकृष्णन के बताए प्रेरणादायक विचार को फॉलो करना शुरू कर दें। आइए सर्वपल्ली राधाकृष्णन के कुछ अनमोल विचारों पर एक नजर डालते हैं।

Image

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचार

Photo : Times Now Digital

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Motivation Quotes: भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक माना जाता है। उन्हीं के सम्मान में हर साल उनके जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher's Day) के रूप में मनाया जाता है। बचपन से पढ़ाई-लिखाई के शौकीन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शैक्षणिक विचार युवाओं को बेहतरिन करियर देने में आज भी मदद करते हैं। आइए उनके कुछ अनमोल विचारों पर एक नजर डालते हैं।

प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र या वो छात्र जो फेल होने से डरते हैं उन्हें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचार जरूर पढ़ने चाहिए। अगर आप पढ़ाई से दूर हो रहे हैं और आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं तो डॉ राधाकृष्णन के बताए प्रेरणादायक विचार को फॉलो करना शुरू कर दें।

Motivation Quotes of Dr Sarvepalli Radhakrishnan: राधाकृष्णन के अनमोल विचार

"शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। ऐसे में विश्व को एक ही इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंधन करना चाहिए।"

"ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है।"

"पुस्तकें वह साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं।"

Dr Sarvepalli Radhakrishnan

Dr Sarvepalli Radhakrishnan

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Inspirational Thoughts

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों भाषा, कला, शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में होते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों डॉ राधाकृष्णन के विचारों को अपने रुटीन में शामिल कर लें। हर तरह की परीक्षा आपको सरल लगने लगेगी। छात्रों के लिए कुछ खास विचार नीचे देखिए-

"किताब पढ़ना हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी देती है।"

"छात्रों को कल्पनाशील होने के साथ-साथ स्वस्थ और आत्मविश्वासी भी होना चाहिए। यह आचरण उनके लक्ष्य को आसान बना सकते हैं।"

"मनुष्य को सिर्फ तकनीकी दक्षता नही बल्कि आत्मा की महानता प्राप्त करने की भी जरूरत है।"

Motivational Quotes for Students

"शिक्षा का परिणाम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए, जो हर परिस्थितियों के विरुद्ध लड़ सके।"

"जब हम ये सोचते हैं कि हम सब कुछ जानते हैं तो हमारा सीखना रुक जाता है।"

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article