एजुकेशन

Delhi Winter Vacation 2023: दिल्ली के स्कूलों में 6 दिन होगा विंटर वेकेशन, जानें कब से होगी स्कूलों में छुट्टियां

Delhi Winter Vacation, Delhi School Winter Vacation 2023: दिल्ली के स्कूलों में इस बार सर्दियों की छुट्टियां अन्य सालों की तुलना में काफी कम हो गई है। जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में 1 जनवरी से ठंडी की छुट्टियां शुरू होंगी।

Image

Delhi Winter Vacation 2023

Photo : iStock

Delhi Winter Vacation, Delhi School Winter Vacation 2023: दिसंबर महीना शुरू होने के बावजूद भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने फिलहाल दस्तक नहीं दी है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने दिल्ली के स्कूलों में विंटर वैकेशन (Delhi Winter Vacation) के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली के सभी स्कूलों मे 1 जनवरी से 6 जनवरी तक स्कूल बंद (Delhi School Closed) रहेंगे।

नवंबर में बंद कर दिए गए थे स्कूल

दिल्ली के स्कूलों में इस बार सर्दियों की छुट्टियां अन्य सालों की तुलना में काफी कम हो गई है। दरअसल, इस साल दिल्ली में प्रदूषण के चलते 9 नवंबर से 18 नवंबर तक दिल्ली में स्कूल बंद किए गए थे और अब इन छुट्टियों को विंटर वैकेशन में एडजस्ट कर दिया गया है।

महज 6 दिन की छुट्टी

दिल्ली के स्कूलों में इससे पहले 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ठंड की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं। हालांकि, प्रदूषण की वजह से 9 नवंबर से 18 नवंबर तक स्कूल बंद कर दिए गए थे। इन छुट्टियों को 15 दिन की विंटर वैकेशन में एडजस्ट करने के बाद अब जनवरी में महज 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

छुट्टियों में कटौती

दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में आमतौर पर सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक और बड़ी कक्षाओं में 1 से 15 जनवरी तक होती हैं। हालांकि, इस बार विंटर वेकेशन में कटौती की गई है। जारी सर्कुलर में दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रमुखों को शिक्षण/गैर-शिक्षण कर्मचारियों, छात्रों और अभिभावकों सहित सभी हितधारकों के बीच इस जानकारी का प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article