एजुकेशन

Delhi School: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! प्रदूषण के चलते स्कूलों में नहीं होगी आउटडोर एक्टिविटी

Delhi School Ban Outdoor Activity: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के चलते स्कूलों में अगले आदेश तक आउटडोर एक्टिविटीज पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में स्कूलों में नवंबर और दिसंबर में होने वाली शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है।

Image

Delhi School Suspend Outdoor Activity: दिल्ली के स्कूलों में नहीं होगी आउटडोर एक्टिविटीज

Delhi School Ban Outdoor Activity: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले (Delhi School Ban Outdoor Activity) रहा है। यहां कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए अहम फैसला (Delhi School News) लिया है। राजधानी के सभी स्कूलों में बच्चों और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है। यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में की गई टिप्पणियों के बाद उठाया गया है, जिसमें खतरनाक वायु गुणवत्ता के दौरान आउटडोर खेल के आयोजन के खतरों पर चर्चा की गई थी। अदालत ने स्कूली प्रतियोगिताओं के दौरान छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के प्रभाव पर चिंता व्यक्त की थी।

Delhi School Suspends Outdoor Activity: सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए

ध्यान रहे यह आदेश राज्य के सरकारी, प्राइवेट सभी स्कूलों के लिए लागू होंगे। यदि कोई स्कूल इसका उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

बैठक के दौरान लिया गया था फैसला

बता दें संबंधित अधिकारियों की ओर से 19 नवंबर, 2025 को तत्कालीन बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान स्कूली शिक्षा विभाग, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के प्रतिनिधि शामिल थे। अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए आउटडोर एक्टिविटी को स्थगित करने के लिए चर्चा की।

हाइब्रिड मोड में कक्षाएं हो रही हैं संचालित

दिल्ली में ग्रैप 3 लागू होने के बाद कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया था। वहीं कई स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article