Delhi Police Constable Answer Key OUT: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी, जाने कैसे कर सकते हैं डाउनलोड
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 14, 2026, 08:37 AM IST
Delhi Police Constable Answer Key : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी हो चुकी है। ssc.gov.in पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिस्पॉन्स शीट PDF जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की से उम्मीदवार रिजल्ट आने से पहले अपने अनुमानित नंबर कैलकुलेट कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Answer Key
Delhi Police Constable Asnwer Key : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने ssc.gov.in पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम 2025 की आंसर की जारी कर दी है। दिल्ली पुलिस एग्जाम 2026 18 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 के बीच हुआ था और SSC ने 13 जनवरी 2026 को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2026 जारी की है। ssc.gov.in पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिस्पॉन्स शीट PDF जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की से उम्मीदवार रिजल्ट आने से पहले अपने अनुमानित नंबर कैलकुलेट कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025-26 डायरेक्ट लिंक Delhi Police Constable Answer Key
जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 ढूंढ रहे हैं, वे डायरेक्ट लिंक यहां पा सकते हैं। आंसर की एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जो उम्मीदवारों को अपने मार्क किए गए जवाबों को ऑफिशियल जवाबों से मिलाने और अपने अनुमानित मार्क्स कैलकुलेट करने में मदद करता है। उम्मीदवार 16 जनवरी, 2026 तक अपनी आपत्तियां उठा सकते हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025-26 PDF ऑफिशियल डाउनलोड लिंक Delhi Police Constable Answer Key PDF
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025-26 PDF जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2025 और 6 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ssc.gov.in पर रिस्पॉन्स शीट pdf डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे ऑफिशियल नोटिस पढ़ सकते हैं।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 ऑफिशियल नोटिस Delhi Police Constable Asnwer Key Official Notice
SSC ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के 7, 500 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025-26 आयोजित की है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025-26 का लिंक ssc.gov.in पर एक्टिवेट कर दिया गया है। मुख्य बातों के लिए नीचे दी गई टेबल देखें।