Delhi High Court Vacancy 2026 Apply Online Begins: अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो दिल्ली हाई कोर्ट की यह भर्ती आपके लिए काम की हो सकती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 150 पदों पर भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। (Delhi High Court Vacancy 2026 Last Date) इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट में PA के 150 पदों पर शुरू हुए आवेदन
इस भर्ती में कुल 150 रिक्तियां हैं। इनमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 60 पद और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 90 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट के अलग-अलग प्रशासनिक और अदालती काम से जुड़े कार्यों में जिम्मेदारी संभालेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में शिक्षकों के 15 हजार से अधिक पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें आवेदन की तारीखें और पूरा शेड्यूल
Delhi High Court Vacancy 2026 Eligibility, योग्यता
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के पदों पर आवेदन के लिए कम से कम ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसके अलावा अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की भी मांग की गई है।
अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग स्पीड
SPA के लिए अंग्रेजी शॉर्टहैंड की स्पीड 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग स्पीड 45 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है। वहीं, PA पद के लिए शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है।
उम्र कितनी होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ISRO में 10वीं पास के लिए नौकरी, जानें चयन प्रक्रिया और फीस
चार चरणों में होगा चयन
भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टहैंड डिक्टेशन और टाइपिंग स्किल की जांच होगी। इसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
लिखित परीक्षा OMR या ऑनलाइन माध्यम से हो सकती है। इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होगी।
कहां से करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट (Delhi High Court Vacancy 2026 Official Website) delhihighcourt.nic.in के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी चीजें सही तरीके से अपलोड करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: MP में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
