एजुकेशन

Delhi Winter Vacation:दिल्ली के स्कूलों में 10 जनवरी तक 'शीतकालीन अवकाश' बढ़ाने का आदेश वापस, आज होगा फैसला

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 7, 2024, 12:01 PM IST

Delhi School Winter Vacation: दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश शनिवार रात वापस ले लिया, अधिकारियों ने यह जानकारी दी, इस बारे में आज यानी 7 जनवरी संडे को फैसला होगा।

Image

राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश शनिवार रात वापस ले लिया

Delhi School Winter Vacation Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi School) के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Delhi School Closed) बढ़ाने का आदेश दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने शनिवार रात वापस ले लिया, स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शनिवार को खत्म हो गया और सोमवार से स्कूल फिर से खुलने हैं,निदेशालय ने इससे पहले दिन में कहा था कि दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है बाद में, दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इस आदेश में कुछ त्रुटि थी।

अधिकारी ने कहा, 'शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश गलती से जारी किया गया था। आदेश को तत्काल वापस ले लिया गया है और इस पर कल सुबह यानी संडे (7 जनवरी) फैसला लिया जाएगा।'

'शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश गलती से जारी किया गया था'

अधिकारी ने कहा, 'शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश गलती से जारी किया गया था, आदेश को तत्काल वापस ले लिया गया है और इस पर कल सुबह फैसला लिया जाएगा.’ नए आदेश में कहा गया है, 'शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने से जुड़े आदेश संख्या DE.23(3)/Sch.Br./2024/18 दिनांक: 6 जनवरी, 2024 को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है, इस संबंध में आगे के आदेश उचित समय पर जारी किए जा सकते हैं'

दिल्ली में शीतकालीन अवकाश शनिवार को खत्म हो गया (Delhi School Winter Vacation)

शीतकालीन अवकाश शनिवार को खत्म हो गया और सोमवार से स्कूल फिर से खुलने हैं। दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

दिल्ली में 5वीं तक स्कूल बंद

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article