एजुकेशन

CUET UG Result 2024 Date: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट कब आएगा, exams.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

CUET UG Result 2024 Date and Time (CUET UG 2024 का रिजल्ट कब आएगा): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट exams.nta.ac.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CUET UG Result 2024 Date

CUET UG Result 2024 Date and Time (CUET UG 2024 का रिजल्ट कब आएगा): सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजीका रिजल्ट (CUET UG Result 2024) जुलाई में ही जारी कर दिया जाएगा। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

CUET UG Result 2024 Date: 13.48 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

सीयूईटी यूजी का आयोजन 15 मई से 29 मई 2024 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में किया गया। यह परीक्षा कुल 379 शहरों में हुई, जिसमें लगभग 13.48 लाख अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 7 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 9 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करान का समय दिया गया।

CUET UG Result 2024 Kab Aayega: कब तक आएगा रिजल्ट

एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी आंसर-की के खिलाफ शिकायत करने वाले 1000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम का आयोजन 19 जुलाई को किया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि एनटीए सीयूईटी यूजी रिजल्ट एक साथ जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी करेगा। हालांतकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download CUET UG Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीयूईटी यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयो में अंडर ग्रैजुएट कोर्स में प्रवेश दिया जाता है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article